सामान्य अस्पताल में दंत पखवाड़ा संपन्न
हिसार | सामान्यअस्पताल में चल रहा दंत पखवाड़ा सीनियर दंत चिकित्सक डाॅ. रेणु बिश्नोई की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। दंत पखवाड़ा गत 1 सितंबर से चल रहा था। दंत पखवाड़े के समापन अवसर पर दंत चिकित्सक डाॅ. मनोज कुमार कुकरेजा डाॅ. विकास पुरी ने पुरुषों, महिलाओं बच्चों के दांतों की जांच कर उनका इलाज किया। इस अवसर पर डाॅ. कुकरेजा डाॅ. पुरी ने लोगों को दांतों में होने वाली बीमारियों उनसे बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दांतों के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। उन्होंने लोगों को दांतों में होने वाली प्रत्येक बीमारी के बारे विस्तार से जानकारी और उन बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि बच्चों के दांतों का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस अवसर पर डेंटल मैकेनिक रूपचंद, टेकचंद, कृष्णा लीला भी मौजूद थे।