- Hindi News
- व्यावसायिक भाषा बन चुकी है हिंदी : डाॅ. मोनिका
व्यावसायिक भाषा बन चुकी है हिंदी : डाॅ. मोनिका
हिसार | आजविश्व की बड़ी बड़ी कंपनियां, जो भारत में अपना व्यवसाय बढ़ाना चाहती हैं, अपने कर्मचारियों को हिंदी सिखा रही हैं। इसलिए हिंदी का प्रचार प्रसार अपने आप बढ़ता जा रहा है। गूगल जैसी कंपनियां भी हिंदी को माध्यम बना कर अपनी वेबसाइट बना रही हैं। इसलिए हिंदी भाषियों को अपनी भाषा पर गर्व होना चाहिए’ ये विचार डाॅ. मोनिका कक्कड़ ने पंजाब नेशनल बैंक द्वारा आयोजित हिंदी कार्यशाला में रखे। हिंदी विदित रहे हिंदी दिवस पर बैंक की ओर से तोशाम रोड स्थित मंडल कार्यालय में हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मंडल प्रमुख राकेश शुक्ला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की वहीं दयानंद कालेज की हिंदी विभागाध्यक्ष डाॅ. मोनिका कक्कड़ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बैंक के मंडल अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए बताया कि राजकाज के लिए हिंदी अत्यंत सरल एवं सुबोध भाषा है। इस अवसर पर बैंक द्वारा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। समारोह में मुख्य प्रबंधक विनय कश्यप ने बैंक के सीएमडी के सीएमडी द्वारा हिंदी दिवस पर दिया गया संदेश भी पढ़ कर सुनाया गया। कार्यक्रम के अंत में सहायक महाप्रबंधक पीडी मित्तल ने अतिथियों का धन्यवाद किया वहीं आर एस चौहान, प्रबंधक राजभाषा ने कार्यक्रम का संचालन किया।