- Hindi News
- इमारतों में नहीं बच्चों पर निवेश करें : राणा
इमारतों में नहीं बच्चों पर निवेश करें : राणा
इमारतों में नहीं बच्चों पर निवेश करें : राणा
हिसार आजहमें जापान की तर्ज पर इमारतों में नहीं, बच्चों पर निवेश करने की जरूरत है। यह बात जीजेयू के प्रोफेसर एवं मनोवैज्ञानिक डॉ. संदीप राणा ने विज्डम स्कूल में आयोजित प्राचार्यों के एक सेमिनार में कहीं। उन्होंने कहा कि जापान राजस्थान से भी छोटा देश है, लेकिन शिक्षा, तकनीक समृद्धि में दुनिया में अग्रणी है। उन्होंने बच्चों का साल में एक बार मेंटल हेल्थ चेकअप कराने का आह्वान किया। साथ ही कहा, बच्चों को इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से दूर रखें। सेमिनार का आयोजन आजाद हिंद स्कूल के प्रिंसिपल एचएस रावत ने किया था। इसकी अध्यक्षता होली चाइल्ड स्कूल के प्रिंसिपल आरएस सिंधु ने की। इसमें करीब 25 स्कूलों के प्रिंसिपल ने हिस्सा लिया। मेजबान स्कूल के प्रिंसिपल हरिपाल पिलानिया ने आगंतुकों का आभार जताया।