पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवा किसी राष्ट्र की बहुमूल्य निधि : सज्जन कुमार

युवा किसी राष्ट्र की बहुमूल्य निधि : सज्जन कुमार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | नेहरूगवर्नमेंट कॉलेज हांसी में पुलिस विभाग की तरफ से युवाओं को कानून एवं मानवीय अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता आईजी कार्यालय से विशेषज्ञ एवं यूएनओ से सम्मानित सज्जन कुमार रहे। उन्होंने युवा वर्ग को राष्ट्र समाज की सबसे बहुमूल्य निधि बताते हुए कहां कि युवा शक्ति को जिम्मेदार एवं आदर्श नागरिक बनाकर राष्ट्र का उत्थान किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने युवाओं के पथ भ्रष्ट होने के कारणों पर भी प्रकाश डाला। इसके अलावा लड़कियों की सुरक्षा के लिए बनाए गए कानूनों के बारे में भी बताया। इस अवसर पर प्राचार्य गुरुदयाल सिंह ने वक्ता का स्वागत किया, पुलिस विभाग के इस अभियान को समय की जरूरत बतलाते हुए पुलिस महानिरीक्षक हनीफ कुरैशी पुलिस अधीक्षक विकास धनखड़ का धन्यवाद किया।