- Hindi News
- हिंदी के सम्मान को बचाने के लिए युवा आगे आएं : बैंदा
हिंदी के सम्मान को बचाने के लिए युवा आगे आएं : बैंदा
हिसार | नेहरूयुवा केंद्र के तत्वावधान में मंगलवार को राष्ट्रीय विकास युवा भारत संघ आजाद नगर की ओर से हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दलबीर बैंदा ने की। बैंदा ने हिंदी भाषा की दशा दिशा पर विस्तार से प्रकाश डाला। बैंदा ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है, इसलिए अपने आचार व्यवहार में इस भाषा को शामिल किए बिना हम प्रगति नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति के बढ़ते चलन के कारण आज हिंदी हाशिये पर गई है। इसलिए इसके सम्मान को बचाए रखने के लिए विशेष तौर पर युवाओं को आगे आना होगा। उन्होंने गोष्ठी में उपस्थित युवाओं से आह्वान किया कि वे हिंदी को बचाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं। इस मौके पर देव कुमार सैनी, सुरेंद्र आर्य, सोनू श्योराण, नरेश नैन, सतबीर, रामभगत पृथ्वी सिंह, सुभाष शर्मा सुमित शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।