पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होनहारों का खर्च उठाएगी सरकार

होनहारों का खर्च उठाएगी सरकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रसरकार की तरफ से मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने के लिए नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन (एनटीएसई) तथा नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस ) दो परीक्षाओं की व्यवस्था की गई है। यह परीक्षा केवल 10वीं के छात्र दे सकते हैं। इसमें जिस विद्यार्थी का चयन होगा उसकी पूरी पढ़ाई का खर्चा सरकार उठाएगी। पढ़ाई के लिए छात्र विदेश तक भी जा सकता है। इसके साथ आठवीं के छात्र नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप एग्जाम में मेरिट प्राप्त कर प्रतिमाह छात्रवृत्ति ले सकते हैं। एनटीएसई के तहत 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा होती है, जो विद्यार्थी मेरिट में आते हैं, उनकी अगली पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार वहन करती है।

जबकि एनएमएमएस की परीक्षा के तहत आठवीं कक्षा के जो विद्यार्थी मेरिट प्राप्त करते हैं उनको 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई के लिए प्रतिमाह 500 रुपए छात्रवृत्ति के तौर पर दिए जाएंगे। एनएमएमएस परीक्षा में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले वे ही विद्यार्थी सम्मिलित हो सकते हैं जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय डेढ़ लाख रुपए से कम हो।

यहां से लें आवेदन

जरूरी तिथियां

आवेदनकी तिथि सात अक्टूबर

परीक्षा की तिथि दो नंवबर

सात अक्टूबर अंतिम तारीख

^नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन और एनएमएमएस की परीक्षा में आवेदन की अंतिम तारीख सात अक्टूबर है। एनटीएसई के परीक्षा के चयनित विद्यार्थियों को 10वीं कक्षा से आगे की पढ़ाई का पूरा खर्च और एनएमएमएस की परीक्षा के तहत चयनित विद्यार्थियों को आठवीं कक्षा से आगे 12वीं कक्षा तक 500 रुपए प्रतिमाह छात्रवृत्ति मिलेगी।\\\'\\\'

मधुबालामित्तल, जिलाशिक्षा अधिकारी

इच्छुक विद्यार्थी आवेदन फार्म गवर्नमेंट ब्वॉयज स्कूल जहाज पुल से ले सकते हैं। आवेदन फार्म भी स्कूल में ही जमा होंगे। इसके अलावा एससीईआरटी हरियाणा. इन वेबसाइट से फार्म डाउनलोड भी किया जा सकता है।

प्रतिभा सम्मान