- Hindi News
- विकास के नाम पर प्रत्याशियों ने मांगा समर्थन
विकास के नाम पर प्रत्याशियों ने मांगा समर्थन
बरवाला | बरवालासे इनेलो प्रत्याशी वेद नारंग ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से समाज का हर वर्ग दुखी है। नारंग ने यह बात सोमवार को गांव धांसू में डोर-टू-डोर जनसंपर्क के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इनेलो की सरकार आने पर गरीब परिवारों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। गांवों में किसानों को ट्यूबवेल के मुफ्त कनेक्शन भी दिए जाएंगे। साथ ही सरकार की ओर से बीमा भी करवाया जाएगा। सभी वर्गों का समान विकास करवाया जाएगा। इनेलो पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। इस अवसर पर मनोहर भाकर, ओमप्रकाश, सीता राम सिहाग, सुभाष बिश्नोई, सतपाल ढाका, पृथ्वी ढाका, शीला भ्याण, डा. भगत राम, लीलू राम, मुन्नी भ्याण, दर्शना लाठर, कृष्णा खरब, विजेंद्र बेनीवाल, जोगिन्द्र मौजूद थे।
गांव धांसू में जनसंपर्क के दौरान लोगों से िमलते बरवाला से इनेलो प्रत्याशी वेद नारंग।
कार्यालय के उद्घाटन के बाद संबोधित करते बरवाला से हजकां प्रत्याशी रामनिवास राड़ा।