पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लूटपाट और कारोबारी पर हमले के विरोध में जिलेभर के पंप रहे बंद, पेट्रोल के लिए भटकते रहे वाहन चालक

लूटपाट और कारोबारी पर हमले के विरोध में जिलेभर के पंप रहे बंद, पेट्रोल के लिए भटकते रहे वाहन चालक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस की नाकामी पर लोगों ने झेली परेशानी

भास्कर न्यूज | हांसी/बरवाला/हिसार

हिसारकी मेयर शकुंतला राजलीवाला के देवर पेट्रोल पंप मालिक हरिराम और सेल्समैन सुशील कुमार को बरवाला में पंप पर गोली मारने के विरोध में बुधवार को जिलेभर के करीब 154 पेट्रोल पंप बंद रहे। हरियाणा पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर सभी पंप मालिक हड़ताल पर रहे। पंप मालिकों ने लुटेरों की गिरफ्तारी और पुलिस सुरक्षा की मांग उठाई। पुिलस प्रशासन की नाकामी के कारण हुई हड़ताल के कारण वाहन चालक तेल खरीदने के लिए भटकते रहे। जिले में बाहर से आने वाले वाहन चालकों को और ज्यादा परेशानी हुई। कुछ लोग तो सड़कों पर बिना पेट्रोल के सड़कों को वाहनों को खींचते नजर आए तो हड़ताल की जानकारी नहीं होने की वजह से बाहरी जिलों के लोगों के वाहनों की पंपों पर कतार दिखी।

हड़ताल के दिन पेट्रोल पंप मालिकों ने इमरजेंसी सेवाओं के लिए पेट्रोल और डीजल मुहैया कराया। इसके तहत एंबुलेंस और पीसीआर को ऑयल मुहैया कराया गया। सोमवार रात करीब 7.30 बजे बरवाला बस स्टैंड के समीप हरिराम फिलिंग स्टेशन पर एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप से लूटने आए थे। हरिराम और सेल्समैन सुशील के विरोध करने पर बदमाशों ने हरिराम और सुशील पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। दो गोली सुशील को लगी थी जबकि एक गोली हरिराम को। गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में उपचाराधीन मेयर के देवर हरिराम की हालत में अब सुधार है।

प्रदेश स्तर तक हो सकती है हड़ताल

आज एसपी से मिलेंगे पंप संचालक

दिनेश गोयल का कहना है कि यदि तीन दिन की अवधि में हरिराम और सेल्समैन सुशील कुमार पर गोली चलाने के आरोपित गिरफ्तार नहीं किए गए तो बैठक के बाद हिसार जोन और फिर प्रदेश भर के पंप बंद करने का निर्णय लिया जा सकता है।

जिलेभर में एक दिन की हड़ताल के बाद पुलिस अधीक्षक विकास धनखड़ ने पेट्रोल पंप मालिकों के साथ एक बैठक गुरुवार को बुलाई है। एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश गोयल ने कहा कि एसपी से आरोपियों को पकड़ने, सुरक्षा, सिक्योरिटी और लूटी हुई रकम की भरपाई की मांग की जाएगी।

आगे क्या

बिना ईंधन के कम चले ऑटो

परेशानी के लिए खेद

आम आदमी का क्या कसूर

आमजन की परेशानी उनकी जुबानी

दोस्त से ली मदद

पता नहीं था बंद हैं पंप

सूने रहे पेट्रोल पंप, लोग होते रहे परेशान

और तेल मंगवा