पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुकर्म के बाद बच्चे की हत्या के जुर्म में कोचिंग सेंटर संचालक को उम्रकैद

कुकर्म के बाद बच्चे की हत्या के जुर्म में कोचिंग सेंटर संचालक को उम्रकैद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | हिसार/ हांसी

बच्चेके साथ कुकर्म के बाद उसकी हत्या करने और शव खुर्द-बुर्द करने के जुर्म में हांसी के ब्राइट कोचिंग सेंटर के संचालक सुरेंद्र कुमार को एडीजे बसरूद्दीन की अदालत ने एक उम्रकैद और 31 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना भरने पर 6 महीने की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अदालत ने उसे शुक्रवार को दोषी करार दिया था।

अदालत ने दोषी को हत्या के मामले में उम्रकैद और 25 हजार रुपये जुर्माने और कुकर्म के जुर्म में 5 साल कैद और 3 हजार रुपये जुर्माने तथा शव खुर्दबुर्द करने के जुर्म में 3 साल की कैद और 5 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। सजाएं साथ साथ चलेगी।

अदालत में चले अभियोग के अनुसार जनवरी 2012 में हांसी की शांति निकेतन काॅलोनी स्थित स्पोटर्स ब्राइट कोचिंग सेंटर से खजूरी जाटी गांव का 11 वर्षीय बालक रितिक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। सूचना मिलने पर बालक का मामा लांधड़ी निवासी अजय कुमार सेंटर में पहुंचा था। इस संबंध में कोचिंग सेंटर संचालक सुरेंद्र कुमार रितिक के लापता होने के बारे में अजय को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया था। बाद में बच्चे का शव सेंटर के गोदाम में रजाइयों में दबा मिला था। उसकी हत्या गर्दन तोड़ने से होना मालूम हुई थी। हांसी सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया था। एफएसएल की रिपोर्ट में ये साफ हो गया है कि पहले रितिक के साथ कुकर्म किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई।