पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वैष्णो देवी के लिए 2 अक्टूबर से स्पेशल गरीब रथ एक्सप्रेस

वैष्णो देवी के लिए 2 अक्टूबर से स्पेशल गरीब रथ एक्सप्रेस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मातावैष्णो देवी के दर्शन की अभिलाषा रखने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर है। त्योहारों के सीजन को ध्यान में रखते हुए वैष्णो देवी के लिए स्पेशल गरीब रथ एक्सप्रेस चलाई जाएगी। यह ट्रेन जम्मू वाया हिसार होते हुए उदयपुर के लिए चलेगी। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलाई जाएगी। हांसी वालों को यह ट्रेन हिसार से ही पकड़नी होगीञ जम्मू से गुरुवार को यह ट्रेन सुबह 9:30 बजे रवाना होगी। इसके बाद लुधियाना, धूरी होते हुए यह ट्रेन शाम 5:40 बजे हिसार स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां से करीब एक घंटे यानी 6:40 बजे उदयपुर के लिए रवाना होगी।

यह भिवानी, रेवाड़ी, जयपुर और अजमेर होती हुई शुक्रवार सुबह करीब 8:55 बजे उदयपुर पहुंचेगी। यहां से यह ट्रेन 11:50 बजे जम्मू के लिए चलेगी। यह ट्रेन हिसार स्टेशन पर शनिवार अल सुबह 3:10 बजे हिसार स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां से जम्मू यानी वैष्णो देवी के लिए करीब शनिवार अल सुबह 3:40 बजे जम्मू यानी वैष्णो देवी के लिए रवाना होगी।

यात्रियों की सुविधा और त्योहारों के सीजन को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यह स्पेशल ट्रेन गरीब रथ चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन 2 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक चलेगी।

मुकेशश्रीवास्तव, रेलवेक्षेत्रीय अधिकारी हिसार।