मुठभेड़ के बाद पकड़े 5 लुटेरे
भास्कर न्यूज | बरवाला/हिसार
एसपीऑफिस के स्पेशल स्टाफ और सीआईए टीम ने रविवार रात लूट और हत्या सहित कई वारदात में वांछित पांच बदमाशों को सूरेवाला चौक के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। करीब आधे घंटे तक चली मुठभेड़ में बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। पुलिस ने भी बदमाशों को डराने के लिए हवाई फायरिंग किए।
बाद में सीआईए की टीम ने कवरिंग करते हुए जींद के ललित खेड़ा निवासी अजय, जुलाना के गांव कमासखेड़ा के जितेंद्र, सुखबीर, भूना के जाड़ली के नवदीप और पाबड़ा के अमन उर्फ हैप्पी को दबाेच लिया। इनमें सुखबीर और जितेंद्र चचेरे भाई हैं। सीआईए इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के पास से 8 हथियार और 48 कारतूस बरामद किए हैं। आरोप है कि इसी गैंग ने एक हफ्ते पहले खदेड़ थर्मल पावर प्लांट के पास बालक गांव के सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल श्याम सुंदर कटारिया की कार और नकदी लूटी थी। पुलिस ने पांचों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज प्रशांत कुमार ने बताया कि बीती रात सीआईए और स्पेशल स्टाफ सूरेवाला चौक पर गश्त कर रहा था। इसी बीच एक मुखबीर ने सूचना दी कि क्षेत्र में कुछ युवक एक चोरी की कार में घूम रहे हैं। इस पर पुलिस टीम बोलेरो में सवार होकर उकलाना रोड की तरफ चली। इसी बीच बिठमड़ा से उकलाना की तरफ स्विफ्ट कार में कुछ युवक रहे थे। पुलिस ने मार्बल चाय फैक्ट्री के पास अपनी गाड़ी को रोक लिया। यहां बदमाशों ने तेज गति से पुलिस की बोलेरो में टक्कर मारी। इस पर पुलिस दबोचने की कोशिश की तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान सीआईए इंस्पेक्टर मुकेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग हुई। आरोपियों ने पुलिस टीम पर 3 फायरिंग किए जबकि पुलिस ने 2 हवाई फायर किए। करीब आधे घंटे की मुठभेड़ में पुलिस की दोनों टीमों ने बदमाशों को घेर लिया। गिरफ्तार पांचों आरोपियों ने 22 सितंबर को हिसार के सेक्टर 13 निवासी बालक गांव के राजकीय स्कूल के प्रिंसिपल श्यामसुंदर कटारिया से पिस्तौल के बल पर उनकी स्विफ्ट कार और 15 हजार रुपये की नकदी लूट ली थी। उसे डाटा गांव के खेतों में छोड़कर जाते समय किराये के पांच सौ रुपये दे गए थे।
5 सितंबर को उमरा रोड ड्रेन के पास मुंढाल निवासी हरिओम की रिट्ज कार लूटी थी। हर