बरवाला में ब्लड कैंप कल
बरवाला | शहीदचंद्रशेखर आजाद युवा संगठन द्वारा शहर के मेन रोड पर स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में एक अक्टूबर को रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। संगठन के संस्थापक दलबीर बटोए ने बताया कि संगठन की तरफ से लगाया जाने वाला यह 5वां शिविर है। शिविर का उद्घाटन समाजसेवी सतीश नारंग करेंगे। शिविर में रक्त संग्रहण के लिए रेडक्रॉस हिसार सामान्य अस्पताल की टीम पहुंचेगी।