पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेंगू के तीन आशंकित मरीज मिले

डेंगू के तीन आशंकित मरीज मिले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें तीन डेंगू आशंकित मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीनों मरीजों के ब्लड का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिया है। तीनों मरीजों का इलाज चल रहा है। मलेरिया नोडल अधिकारी सुशील कुमार ने उन्हें तीन डेंगू आशंकित मरीजों की सूचना मिली थी। उन्होंने तीनों को रक्त का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिया है। फिलहाल तीनों को डेंगू होने की पुष्टि नहीं हुई है।

डेंगू मरीज के घर के आसपास करवाता है विभाग फॉगिंग

जबकोई डेंगू पीड़ित मरीज मिल जाता है तो स्वास्थ्य विभाग की टीम डेंगू पीड़ित के घर का दौरा करती है। इस दौरान फोगिंग टीम के सदस्य डेंगू पीड़ित के घर और उसके आसपास करीब 50 घरों में फॉगिंग करवाते हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम समय-समय पर फोगिंग अभियान चलाती है। गांवों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा फोगिंग करवाई जा रही है। शहर में जल्द फोगिंग करवाई जाएगी।

ये है बचाव के तरीके

>आसपास पानी एकत्रित होने दें।

> कूलर पानी की टंकी का पानी बदलते रहना चाहिए।

> घर अपने आसपास गंदगी एकत्रित होने दें।

> बुखार आदि हाेने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।