- Hindi News
- बसों की छत पर ग्रिल अौर सीढ़ियां नहीं होंगी
बसों की छत पर ग्रिल अौर सीढ़ियां नहीं होंगी
बसोंकी छतों पर यात्रियों के बैठने से होने वाले हादसे रोकने के लिए रोडवेज निगम अब छत पर बिना ग्रिल और सीढ़ियों वाली बसें ही अपने बेड़े में शामिल करेगा। हालांकि सड़कों पर फिलहाल दौड़ रही बसों की सीढ़ियों और छतों की ग्रिल हटवाने के लिए रोडवेज प्रशासन ने कोई निर्देश नहीं दिए हैं। यह नियम नई बसों के लिए हैं। इससे यह फायदा होगा कि यात्री बसों की छतों पर बैठ कर यात्रा नहीं कर सकेंगे और सड़क दुर्घटनाओं पर भी काफी हद तक अंकुश लग सकेगा। प्रशासन के इस फैसले से उन यात्रियों को परेशानी हो सकती है जिन्हें थोड़ा भारी भरकम सामान बस से इधर से उधर ले जाना होता है। हरियाणा रोडवेज निगम का मानना है कि छत पर यात्रा करते समय अधिकतर यात्री गिरकर हादसों का शिकार हो रहे हैं।
यह होगा फायदा
दुर्घटनाहोगी कम : अक्सरदेखने को मिलता है कि बसों की छतों पर यात्री बैठे रहते हैं विशेषकर विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थी। जिसके कारण कई यात्री बसों की छतों से गिर जान गंवा चुके हैं। अब परिवहन बेडे़ में शामिल हाेने वाली बसों पर चढ़ने के लिए तो सीढ़ी होंगी और ही छतों पर ग्रिल होगी।