पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेजों में खंडवे पर नहीं जींस पर रोक लगाई जाए: महासभा

कॉलेजों में खंडवे पर नहीं जींस पर रोक लगाई जाए: महासभा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिलभारतीय हिंदू महासभा कि बैठक हिसार रोड पर पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए महासभा के उपाध्यक्ष धर्मपाल सिवाच युवा हिंदू महासभा के प्रदेशाध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि काॅलेजों में खंडवा पर नहीं, जींस पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खंडवा हिंदू संस्कृति को बढ़ावा देता है, जबकि हाफ जींस, टॉप अश्लीलता का प्रदर्शन करती हैं।

सिवाच और शर्मा ने कहा कि महासभा हिंदू संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कई माह से आंदोलन चलाए हुए है। उन्होंने कॉलेजों में ड्रेस कोड लागू करने की मांग दोहराते हुए कहा कि वर्तमान में छात्राएं जिस तरह के कपड़े पहन कर रही हैं, वह हिंदू संस्कृति के लिए खतरा हैं। उन्होंने कहा कि छात्राओं को विदेशी पहनावे को त्याग कर स्वदेशी पहनावा पहना चाहिए, ताकि संस्कृति बची रहे। शर्मा ने कहा कि महासभा द्वारा बहू लाओ बेटी बचाओ अभियान, वेलेंटाइन डे को प्रेम विवाह दिवस के रूप में मनाने जा रही है। इस दिन महासभा के समारोह में जो भी प्रेमी जोड़ा शादी करने के लिए आएगा, उसकी शादी करा दी जाएगी महासभा देश में ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर एक नए युग की शुरुआत करने जा रही है। जिसे व्यापक समर्थन मिल रहा है।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता ललित भारद्वाज, जिला प्रधान कृष्ण सिंधू, प्रदेश संगठन मंत्री देवेंद्र भारद्वाज कुंगडिय़ा, उपाध्यक्ष डॉ. रामकुमार शर्मा, मनोज शर्मा, गौरव शर्मा, जयबीर पुट्ठी समैण, उमेद सिंह, संदीप गोयत आदि नेता मौजूद थे।

हिसार रोड पर पार्टी कार्यालय में मीटिंग करते हिंदू महासभा के नेता।