755 ने दिया स्पीड का ट्रायल
हिसार | महाबीरस्टेडियम में चल रहे स्पीड के दूसरे चरण के ट्रायल में चौथे दिन गुरुवार को उकलाना ब्लॉक के स्कूली बच्चों का ट्रायल हुआ। इस दौरान 559 लड़के तथा 196 लड़कियों ने भाग लिया। पहले चरण में स्कूल स्तर पर हुए ट्रायल में 1029 बच्चें ट्रायल में पास हुए थे। लेकिन स्पीड के दूसरे चरण में केवल 755 खिलाड़ियों ने भाग लिया। ट्रायल में शुक्रवार को हिसार दो के खिलाड़ियों का ट्रायल होगा शनिवार को हांसी दो नारनौंद ब्लॉक के खिलाड़ियों को ट्रायल राजीव गांधी खेल स्टेडियम खांडा खेडी में होगा।