राठी ने पद छोड़ा
सीएम ने राजनीतिक आधार पर नियुक्त लाेगों सेे इस्तीफे मांगे
सीएमभूपेंद्र सिंह हुड्डा के प्रिंिसपल एडवाइजर (होम एंड सीआईडी) पीवी राठी ने मंगलवार को पद से इस्तीफा दे दिया। बता दें कि सोमवार को इनेलो ने निर्वाचन आयोग को शिकायत दी थी कि राठी पुलिस तंत्र को प्रभावित कर रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री ने राजनीतिक आधार पर नियुक्त हुए सभी लोगों से इस्तीफे देने को कहा है, ताकि चुनाव आचार संहिता का पालन हो सके। इस निर्देश के बाद सीएम निवास पर काम कर रहे कुछ लोगों ने तो सोमवार को ही अपने पद से इस्तीफे दे दिए थे।
उधर, इनेलो फिर निर्वाचन आयोग पहुंच गया। दो अलग-अलग शिकायतें दीं। इसमें हिसार की लाला लाजपत राय वेटरनरी यूनिवर्सिटी में चल रही भर्तियों पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाने और विभिन्न पदों पर बैठे रिटायर्ड आईएएस अफसरों को हटाने की मांग की गई है। इनेलो का आरोप है कि इन सभी की नियुक्तियां राजनीतिक आधार पर की गई हैं। ये लोग विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी को लाभ पहुंचा सकते हैं।
इनेलो िफर पहुंचा निर्वाचन आयोग