- Hindi News
- पीडि़ता के बयानों को लेकर असमंजस, आज आएगी रिपोर्ट
पीडि़ता के बयानों को लेकर असमंजस, आज आएगी रिपोर्ट
रोहतक | पीजीआईएमएसके वार्ड 12 की यूनिट नंबर दो में एक मंदबुद्धि महिला मरीज से छेड़छाड़ का मामला पुलिस और प्रबंधन के लिए पेचीदा बन गया है। पुलिस हालांकि एक बार पीडि़ता के बयान ले चुकी है लेकिन महिला के मंदबुद्धि होने के चलते बयानों के लिए दोबारा मनोचिकित्सकों की मदद ली जाएगी।
वहीं, सोमवार को मेडिकल रिपोर्ट गायनी विभाग की ओर से सौंप दी जाएगी। पीजीआईएमएस थाना इंचार्ज एमआई खान का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस कार्रवाई को आगे बढ़ाएगी। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। उधर, प्रबंधन ने अब फैसला लिया है कि महिला मरीजों की देखभाल के लिए सिर्फ महिला सहायकों को ही लगाया जाएगा।
यहहै मामला : सातदिसंबर को हिसार के एक भट्ठे से महिला यूनिट में एक मंदबुद्धि महिला को भर्ती किया गया था। महिला सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल थी। सामाजिक संस्था के पुरुष सेवादार पर उससे छेड़छाड़ करने का आरोप है।