पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पैट के पहले चरण के मुकाबले कल से

स्पैट के पहले चरण के मुकाबले कल से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत|खेल मंत्रीअनिल विज ने कहा है कि प्रदेश में स्पैट 2015 के तहत 16 दिसंबर से \\\"खेल प्रतिभा खोज अभियान\\\' चलाया जाएगा। इसमें 8 से 19 साल तक के तकरीबन 20 लाख युवा खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। यह देश का सबसे बड़ा ओर व्यापक खेल शारीरिक दक्षता परीक्षण अभियान होगा।

खेल विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, पहले चरण में सभी स्कूलों में 16 से 31 दिसंबर तक 30 मीटर फर्राटा दौड़, शटल दौड़ लंबी कूद प्रतियोगिताएं होंगी। पहले चरण में चुने गए खिलाड़ियों के मुकाबले 12 से 31 जनवरी, 2015 तक दूसरे चरण में खंडस्तरीय स्टेडियमों में होंगे। दूसरा चरण पास करने वाले खिलाड़ी तीसरे चरण में भाग लेंगे जो 20 से 28 फरवरी 2015 तक अम्बाला, रोहतक, गुड़गांव हिसार के जिला स्टेडियमों और राई खेल स्कूल में होगी। उत्कृष्ट खिलाड़ियों को खेल अकादमी और नर्सरी में एडमिशन दिया जाएगा।