- Hindi News
- कांग्रेस आज जींद, कल हिसार में करेगी हार के कारणों पर चर्चा
कांग्रेस आज जींद, कल हिसार में करेगी हार के कारणों पर चर्चा
चंडीगढ़|विधानसभा चुनावमें कड़ी हार पर मंथन के लिए प्रदेश कांग्रेस सोमवार से प्रदेशभर में जिलास्तरीय सम्मेलन शुरू करेगी। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर जींद, हिसार, करनाल और पानीपत जिलों से इन सम्मेलनों के पहले चरण की शुरुआत करेंगे।
कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी सहित संबंधित जिलों में पार्टी के वरिष्ठ नेता भी इन कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। कार्यकर्ताओं और प्रदेश के लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए कांग्रेस इन सम्मेलनों का आयोजन कर रही है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि जिला सम्मेलनों में सदस्यता अभियान की रूपरेखा, प्रदेश और केंद्र सरकार की विफलताओं को जनता के बीच लाने पर भी मंथन होगा। 15 दिसंबर को जींद, 16 को हिसार, 17 को करनाल 18 दिसंबर को पानीपत में कार्यक्रम होगा।