- Hindi News
- दूषित पेयजल की सप्लाई से परेशान आजाद नगरवासी
दूषित पेयजल की सप्लाई से परेशान आजाद नगरवासी
हिसार | आजादनगर की गीता कॉलोनी दो में पिछले एक महीने से पेयजल सप्लाई में दूषित पानी रहा है लेकिन विभाग की तरफ इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आजाद नगर में पानी कि सप्लाई के लिए नई लाइन भी बिछाई गई है फिर भी स्वच्छ पेयजल नहीं रहा है। सप्लाई का पानी बदबूदार होता है जो पीने लायक नहीं होता। निवासी गंदे पानी की शिकायत कई बार अधिकारियों कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कर्रवाई नहीं की गई है।