पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हमारी गलती नहीं मिली तो नहीं बदला जाएगा रिजल्ट : केयू

हमारी गलती नहीं मिली तो नहीं बदला जाएगा रिजल्ट : केयू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^प्रिंसिपल ने बताया की वे बुधवार को छात्राओं की मांग को लेकर वीसी से मिलने गए थे, लेकिन उस दिन हड़ताल थी। जिसके कारण परीक्षा नियंत्रक ओपी आहुजा से मिले और लिखित में एक पत्र वीसी को देने के लिए कहा। साथ ही कहा कि फेल होने वाली छात्राओं के उत्तरपुस्तिकाओं की जांच के लिए दोबारा से फार्म भरवा दो। अगर केयू की गलती मिलती है तो छात्राओं को फार्म भरने की फीस का 75 प्रतिशत पैसा लौटा दिया जाएगा। नहीं तो जो छात्राएं फेल हैं उनका रिजल्ट बदला नहीं जाएगा। वीरेंद्रकासनियां, प्रिंसिपलमहिला गवर्नमेंट कॉलेज।

यह थी मांग

छात्राओंकी मांग थी कि उन्हें बीए, बीकॉम बीएससी के समेस्टर की परीक्षा में शून्य नंबर देकर फेल किया गया है पेपर दोबारा से जांचे जाएं। वहीं डीएमसी पर फोटो, हस्ताक्षर अनुक्रमांक नंबर गलत आए हुए हैं उन्हें ठीक करवाया जाए।

भास्कर न्यूज | हिसार

राजकीयमहिला महाविद्यालय की छात्राओं को परीक्षा में शून्य नंबर देने के मामले में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की तरफ से कहा गया है कि दोबारा से उत्तरपुस्तिका की जांच के लिए फार्म भरो तभी कापी जांची जाएंगी। यदि जांच में केयू की गलती मिलती है तो जांच के लिए फार्म भरने के लिए ली जाने वाली फीस का 75 प्रतिशत लौटा दिया जाएगा।

यदि कोई गलती नहीं मिलेगी तो दोबारा से उत्तरपुस्तिकाओं की जांच नहीं की जाएगी। बता दें कि दिल्ली नेशनल हाईवे पर पिछले दिनों राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने केयू प्रशासन की तरफ से परीक्षा में शून्य नंबर देकर फेल करने के विरोध में ट्रैफिक रोका था।