पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन माह से हुडा के सेक्टर 15 की सड़क टूटी

तीन माह से हुडा के सेक्टर 15 की सड़क टूटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बच्चों से लेकर बड़े तक सब परेशान, दूसरों के घरों में पार्क कर रहे वाहन

^सड़कपर पानी भरने से स्कूल बस भी इस रास्ते पर नहीं आती। इस कारण से बच्चों को मेन सड़क तक छोड़कर आना पड़ता है। बारिश के दौरान तो इतना कीचड़ हो जाता है कि घर से बाहर निकलना मतलब परेशानी। मंजीतचहल, सेक्टर15 निवासी।

घर से निकलना भी मुश्किल

^बारिशके मौसम में सड़क पर इतना पानी भर जाता है कि घर से निकलना परेशानी भरा होता है। गली में अब तो सब्जी बेचने वाला भी नहीं आता है। बाहर बाजारों में जाकर सब्जी खरीदनी पड़ती है। बच्चों को भी परेशानी होती है। सुमन,सेक्टर15 निवासी।

मोहल्ला डोगरान के रविदास चौक पर खोदा गया बरसाती नाला।

सेक्टर 15 में बरसाती नाले के लिए खोदी गई सड़क का दृश्य। जो नाला बनने के बाद भी नहीं बनाई गई है।

{मोहल्ला डोगरान में रविदास चौक के पास बरसाती नाला बना मुसीबत

हिसार| मोहल्लाडोगरान में रविदास चौक के पास बरसाती पानी निकासी नाले के लिए सड़क को खोदा गया है। सड़क पर खोदे गए नाले के कारण लोगों को यहां आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। बरसात के मौसम में खोदी गई सड़क में पानी भर जाने से साइकिल सवार व्यक्ति गिर गया था जिसे बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया।

रविदास चौक पर बरसाती पानी निकालने के लिए लगभग एक महीने से सड़क को खोदने का काम चल रहा था। यह कार्य पिछले एक सप्ताह से बंद पड़ा है। नाला खोद कर खुला छोड़ दिया गया है। बरसात आने से नाले में पानी भर जाता जिससे सड़क से गुजरने वाले नाले में गिर जाते हैं।

नाले को तीन फुट से ज्यादा गहरा खोदा गया है। शुक्रवार को जब बारिश हुई तब नाला पूरी तरह पानी से भर गया था और सड़क पर भी करीब एक फुट पानी भर गया था। स्थानीय निवासी हरीश आहुजा, मोनू सैनी अमित वर्मा ने बताया कि सड़क पर पानी भरने की वजह से पता नहीं चलता की सड़क को खोदा गया है इसी वजह से शुक्रवार को यहां पर दो लोग पानी में गिर गए, जिन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। लोगों का कहना है कि सड़क पर किसी तरह का साइन बोर्ड नहीं लगाया गया जिससे आने जाने वाले को पता चल जाए कि यहां पर खुदाई का काम चल रहा है। साइन बोर्ड लगाने के कारण कभी भी कोई हादसा हो सकता है।

भास्कर न्यूज | हिसार

सेक्टर15 में तीन महीने पहले नाला बनाने के लिए तोड़ी गई मुख्य सड़क को अभी तक दुरुस्त नहीं किया गया है। इस