- Hindi News
- आर्य नगर जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू
आर्य नगर जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू
हिसार | ब्रह्मचारीसेवा समिति के अध्यक्ष राकेश प्रजापत ने बताया कि गंगवा से आर्य नगर जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य शनिवार से शुरू हो गया है। इस मामले को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया था, जिसपर अधिकारियों ने एक्शन लेते हुए सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। राकेश प्रजापत ने कहा कि गंगवा से आर्य नगर जाने वाली सड़क पर नगर निगम वार्ड नंबर 19 के तहत सीवर लाइन डाली गई थी। इस कार्य को चार महीने हो गए थे लेकिन खुदाई के बाद मिट्टी को समतल नहीं किया और ही सड़क बनाई गई थी। इससे गंगवा के लोगों को भारी परेशानी का सामान करना पड़ रहा है।