- Hindi News
- भगवान में विश्वास करने से सारे भय दूर हो जाते है: प्रजापति
भगवान में विश्वास करने से सारे भय दूर हो जाते है: प्रजापति
श्रीसनातन धर्म हनुमान मंदिर नागोरी गेट आयोजित जीवन उपयोगी प्रवचन शृंखला के चौथे दिन शनिवार को सामाजिक आध्यात्मिक चिंतक, विचारक एवं साधक भीकम चंद प्रजापति ने बताया कि किसी भी बात को सुनकर सच्ची मान लेना, विश्वास कहलाता है। जन्म, मृत्यु दुर्घटना के समाचार टेलीफोन से सुनकर ही सच्चा मानते हैं। भगवान के बारे में जो बातें सुनी हैं, उनको सत्य मान लेना ही भगवान में विश्वास करना है। भगवान सब जगह हैं, सर्वशक्तिमान है इस बात को मानते ही आप निर्भय हो जाएंगे। भगवान जो करते हैं अच्छा ही करते हैं इस बात को मानते ही आपके जीवन में आने वाले संकट का भय मिट जाएगा आप प्रसन्न रहेंगे। जगत के मालिक भगवान हैं भगवान ने आपको जगत की तीन चीजें दी हैं शरीर, परिवारजन सामान-संपति। इन तीनों के मालिक भी भगवान हैं इस बात को मानते ही आप तीनों चीज के मोह से मुक्त हो जाएंगे। जगत के कण-कण में भगवान विद्यमान हैं, प्रेम देने से वे प्रकट हो जाते हैं। इस बात को मानते ही विश्व प्रेम जागृत हो जाता है। प्रह्लाद, ध्रुव, मीरा, नामदेवजी की साधना थी, प्रभु में पक्का विश्वास जो समस्त इच्छाओं को छोड़कर भगवान से केवल उनका विश्वास मांगता है, भगवान तत्काल उसको अपना विश्वास दे देते हैं। विश्वास मिल गया तो सब कुछ मिल गया जगत और जगतपति भगवान। यही इस जीवन की सर्वोच्च सफलता है।
डॉ. भीकम चंद प्रजापति।
सनातन धर्म हनुमान मंदिर में प्रवचन सुनते लोग।