- Hindi News
- जूडो चैंपियनशिप में सोनी ने गोल्ड मेडल जीता
जूडो चैंपियनशिप में सोनी ने गोल्ड मेडल जीता
हिसार|फतेहाबाद मेंसंपन्न हुई जूडो की सब जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में जवाहर नगर स्थित वेद सीनियर सेकंडरी स्कूल के छात्र सोनी का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। नौंवी कक्षा के इस छात्र ने 55 किलोग्राम भारवर्ग में जीत हासिल करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया। सोनी अब चार अक्टूबर से चेन्नई में आयोजित होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेगा। सोनी का शनिवार को स्कूल पहुंचने पर स्कूल के अध्यापकों विद्यार्थियों ने स्वागत किया गया। स्कूल के चेयरमैन एचके शर्मा ने कहा कि सोनी के इस प्रदर्शन से अन्य स्टूडेंट्स को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।