पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मूक बधिर ने भाला फेंक प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता

मूक बधिर ने भाला फेंक प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार|मूक बधिरोंकी राष्ट्रीय स्तर की गुजरात के गांधी नगर में हुई भाला फेंक प्रतियोगिता के सीनियर ग्रुप में हिसार के श्यामलाल ढाणी निवासी राहुल शर्मा ने कांस्य पदक जीतकर हिसार का नाम रोशन किया है। राहुल के पिता गौतम प्रकाश ने अपने पुत्र की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हालांकि राहुल में जन्म से ही सुनने बोलने की शक्ति नहीं है, लेकिन खेलों की ओर उसका बचपन से ही रुझान रहा है। 2006 में हिसार के बेस्ट एथलीट का खिताब जीत चुके राहुल को एथलीट, क्रिकेट, फुटबॉल, दौड़ पेंटिंग में राष्ट्रीय स्तर पर पश्चिम बंगाल, झारखंड, दिल्ली, दक्षिणी भारत हरियाणा के कई जिलों में भागीदारी करके पदक प्रमाण पत्र हासिल किए हैं।

बारहवीं पास राहुल पढ़ाई में भी अव्वल रहा है, लेकिन मूक बधिर बच्चों को सरकार की ओर से विशेष सुविधा कोच नहीं मिलने के कारण परिवार को उसकी पढ़ाई खेलों को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।