- Hindi News
- 50 बैटरी, 5 इनवर्टर और सवा लाख के टायर उड़ाए
50 बैटरी, 5 इनवर्टर और सवा लाख के टायर उड़ाए
शहरमें चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दो दिन पहले एसबीआई के दो एटीएम लूटे जाने हरि फिलिंग सेंटर पर हमला कर की गई लूट की वारदात को पुलिस अभी तक सुलझा नहीं पाई है। शुक्रवार रात को चोरों ने दो और वारदातों को अंजाम दे दिया। दोनों वारदातों में चोरों ने लाखों रुपये का सामान चुराया है।
पहला मामला हांसी रोड पर स्थित ताज कॉलोनी में बनी मलिक बैटरी हाउस का है। यहां चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से पर लगे शटर को तोड़ दुकान में रखी 40 पुरानी, 10 नई बैटरी 5 इनवर्टर चुराए। मामले का पता दुकान मालिक जगबीर सिंह को अगले दिन पता लगा। दुकानदार के अनुसार चोरी हुए सामान की कीमत करीबन डेढ़ लाख रुपये है। दूसरी वारदात यहां के हिसार रोड पर तुलसी चौक के नजदीक की है। चोर यहां खड़े एक ट्रक के नीचे लकड़ी के गुटखे लगा चारों टायर रिम सहित खोल कर ले गए। ट्रक मालिक राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को ट्रक चालक ललित खेड़ी जालब ने ट्रक को चौक के नजदीक खड़ा किया था। ट्रक मालिक ने बताया कि चोरी हुए टायरों की कीमत सवा लाख रुपए थी।
चोरी की जानकारी देता दुकानदार। दुकान से लाखों रुपये की चोरी की गई है।