पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खामियों को दुरुस्त कराने के लिए 22 को देंगे धरना

खामियों को दुरुस्त कराने के लिए 22 को देंगे धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणासंयुक्त कर्मचारी मंच के हरियाणा गर्वमेंट पीडल्ब्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन रजि नंबर 41 ब्रांच मंडल नंबर तीन की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। ब्रांच प्रधान बलवान सिंह कालीरावणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक को संबंधित करते हुए कहा कि फिल्ड कर्मचारियों की स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए संगठन का शिष्टमंडल कई बार कार्यकारी अभियंता मंडल नंबर तीन से लिखित मौखिक तौर पर आवेदन कर चुका है। लेकिन कार्यकारी अभियंता धर्मपाल मित्तल ने जब से मंडल कार्यालय में कार्यभार संभाला है, तभी से कर्मचारियों की समस्याएं ज्यों की त्यों हैं। यदि मांगों पर तुरंत कोई कार्रवाई नहीं की तो कर्मचारी 22 सितंबर से मंडल कार्यालय पर धरना देते हुए जोरदार प्रदर्शन करेंगे। इअशोक कुमार, सतबीर सिंह, कमल किशोर, राजकुमार, शेरसिंह, दलीप, सतपाल, सुनील, जयप्रकाश, रामप्रसाद राजपाल आदि ने संबोधित किया।