- Hindi News
- दस दिन से पानी के लिए तरस रहें है गांव हरिता के लोग
दस दिन से पानी के लिए तरस रहें है गांव हरिता के लोग
गांवहरिता में सप्लाई का पानी नहीं आने से गांव वालों का जीना दूभर बना हुआ है। बीते दस दिनों में हरिता गांव में सप्लाई की एक बूंद भी नहीं आई। जिसके चलते गांव वालों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। गांव में एक वाटर वर्कर्स है। इस वाटर वर्कर्स के पानी से हरिता गांव के करीब छह हजार लोग प्यास बुझाते हैं। गांव के रिटायर्ड आर्मी कर्मचारी जोगेंद्र ने बताया कि गांव में बीते दस दिनों से सप्लाई का पानी नहीं पहुंच रहा है। जिसके चलते गांव वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कई बार ग्रामीणों ने इस समस्या से वाटर वर्कर्स फोरमैन वेद स्याहड़वा से इसकी शिकायत भी की। जोगेंद्र ने बताया कि वेद यह कह कर पला झाड़ लेते है कि वाटर वर्कर्स की मोटर खराब है इस लिए पानी सप्लाई की समस्या रही है। उन्होंने बताया कि सप्लाई का पानी घरों में नहीं पहुंचने के चलते ग्रामीणों को खेतों से पानी लाकर प्यास बुझानी पड़ रही है।