पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीजेयू की टीम में खेलेगा प्रदीप

जीजेयू की टीम में खेलेगा प्रदीप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार| जीजेयूमें ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए क्रॉस कंट्री की टीम का चयन किया गया। क्रॉस कंट्री में शांति निकेतन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के एक विद्यार्थी का चयन गुजवि की टीम में हुआ है। जानकारी देते हुए विद्यापीठ के वाइस चेयरमैन इंजीनियर साहिल दलाल ने बताया कि टीम के चयन के लिए गुजवि में ट्रायल हुए। जिसमें 10 किलोमीटर की दौड़ में शांति निकेतन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के मेकेनिकल इंजीनियरिंग का सातवें सेमेस्टर का छात्र प्रदीप चौथे स्थान पर रहा। चौथे स्थान पर रहने के लिए प्रदीप का चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता केरल के एमजी को टायम यूनिवर्सिटी में होगी। इस प्रतियोगिता का आयोजन अक्टूबर में ही किया जाएगा।