- Hindi News
- किक बॉक्सिंग में बड़वा के खिलाड़ियों ने जीते पदक
किक बॉक्सिंग में बड़वा के खिलाड़ियों ने जीते पदक
सिवानी मंडी | फरीदाबादमें आयोजित 13वीं हरियाणा स्टेट किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप रिंग स्पोर्ट्स में गांव बड़वा के अनिल जांगड़ा संदीप जांगड़ा ने सिल्वर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। अनिल जांगड़ा ने 57 किलोग्राम भारवर्ग की सीनियर और संदीप जांगड़ा ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लिया था। बॉक्सिंग टीम के कोच यशपाल ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इससे पहले भी अनिल कुमार ने कुरुक्षेत्र में आयोजित किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। अनिल दिसंबर माह में फरीदाबाद में आयोजित सीनियर किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे वहीं संदीप पूना में होने वाले नेशनल किक बॉक्सिंग में खेलेंगे जो नवंबर माह में आयोजित होगी। इस अवसर पर हिसार के जिला सचिव विनोद पूनिया ने विजेताओं को बधाई दी।