पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति

आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | आदमपुर मंडी/हिसार

हरियाणाविधानसभा आम चुनाव को देखते हुए जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पोलिंग पार्टियों के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी एमएल कौशिक ने बताया कि मंगलवार को आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में एचएयू के कार्यकारी अभियंता एसके राठी को गांव बीड़ बबरान, घोड़ा फार्म, ट्रैक्टर ट्रेनिंग सेंटर, ढंढूर, राजीव नगर, ठसका, दुर्जनपुर, काजला, न्योली खुर्द, मलहापुर, जाखोदखेड़ा, लाडवी ढाणी पीरांवाली के बूथों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

पीडब्लूडी बीएंडआर शाखा के सब डिविजनल अभियंता एनआर गर्ग को गांव चिकनवास, जगाण, महलसरा, मोठसरा, असरावां, फ्रांसी, खासा महाजन, ढाणी खासा, काली रावण, खैरमपुर, सारंगपुर, कोहली, गांव आदमपुर, मण्डी आदमपुर, किशनगढ़, खारा बरवाला, सदलपुर, ढाणी सदलपुर, छाबरवाल, भोडिय़ा बिश्नोईयान भाणा के बूथों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। जीजेयू के सब डिविजनल अभियंता पीसी झा को गांव सलेमगढ़, काबरेल, सीसवाल, ढाणी कुम्हारान, मोहब्बतपुर, चूली बागडिय़ान, चूली खुर्द, चूली कला, दड़ौली, मोडा खेड़ा, घुड़साल बगला के बूथों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

पीडब्ल्यूडी बीएंडआर शाखा के सब डिविजनल अभियंता ओपी सोगलान को गांव चंदन नगर, सुण्डावास, खारिया, डोभी, बालसमंद, बुडाक, बाण्डाहेड़ी, तेलनवाली, कुतिया खेड़ी चौधरी वाली के बूथों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।