पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पतराम शर्मा बने ब्राह्मण सभा के वरिष्ठ उपप्रधान

पतराम शर्मा बने ब्राह्मण सभा के वरिष्ठ उपप्रधान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | अखिलभारतीय सारस्वत ब्राह्मण सभा की कुरुक्षेत्र में बैठक आयोजित हुई। इसमें सभा के प्रधान नरेश पाराशर, महासचिव अशोक कुमार शर्मा और कोषाध्यक्ष महिपाल शर्मा ने सर्वसम्मति से सभा के कई पदाधिकारियों को चुना। इसमें मॉडल टॉउन निवासी पतराम शर्मा को उन्होंने वरिष्ठ उप प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी। मंगलवार को उनके घर ब्राह्मण समाज की बैठक हुई। इसमें उन्हें समाज के लोगों ने बधाई दी। पतराम को यह जिम्मेदारी तीसरी बार सौंपी गई है।