खेल प्रतियोगिता 28 से
हिसार| चिड़ौदगांव के राधा कृष्ण स्टेडियम में शहीद भगत सिंह की जयंती पर 28 सितंबर से खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें सौ मीटर, चार सौ मीटर 1600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता होगी। इसमें अंडर 14, 16 ओपन वर्ग में लड़के लड़कियां भाग लेंगे। बूढ़ा दौड़, खो-खो, लड़के लड़कियां दोनों भाग ले सकते है। अंडर 14 नेशनल कबड्डी कुश्ती का आयोजन किया जाएगा।