- Hindi News
- नवरात्र कल से, राशि के अनुरूप करें दुर्गा पूजा
नवरात्र कल से, राशि के अनुरूप करें दुर्गा पूजा
गुरुवारसे नवरात्र शुरू हो रहे हैं। नवरात्र में सभी दिन व्रत रखने और देवी पूजन करने से वांछित फल तो प्राप्त होते ही हैं, यदि राशि के अनुरूप देवी की उपासना की जाए तो सोने पर सुहागा होता है।
ज्योतिष के विद्वानों का मानना है कि राशि चूंकि जन्म के समय के ग्रह नक्षत्र से तय होती है इसलिए भाग्य के निर्धारण में इनका बहुत महत्व होता है। सालासर पंचांग जंत्री के संपादक आचार्य किशोर के मुताबिक राशि के अनुसार देवी उपासना कर हम जीवन में आने वाली बाधाओं और कष्टों से पार पा सकते हैं।
देवी के अनुष्ठान में दीपक महत्वपूर्ण
मेष: मेषराशि के जातकों को इस बार मां कुष्मांडा का पूजन करना चाहिए, तथा पूजा में 1 दीपक जलाना चाहिए
वृष:वृषराशि के जातको को इस बार मां महागौरी का पूजन करना चाहिए, तथा 3 दीपक जलाने चाहिए।
मिथुन:मिथुनराशि के जातको को इस बार मां स्कंध माता का पूजन करना चाहिए, तथा 5 दीपक जलाने चाहिए।
कर्क:कर्कराशि के जातकों को इस बार मां चंद्रघंटा का पूजन करना चाहिए, तथा 7 दीपक जलाने चाहिए।,
सिंह:सिंहराशि के जातको को इस बार मां कात्यायनी का पूजन करना चाहिए, 3 दीपक जलाने चाहिए।
कन्या:कन्याराशि के जातकों को इस बार मां शैलपुत्री का पूजन करना चाहिए, तथा 1 दीपक जलाना चाहिए।
तुला:तुलाराशि के जातको को इस बार मां सिद्धिदात्री, का पूजन करना चाहिए, तथा 7 दीपक जलाने चाहिए
वृश्चिक:वृश्चिकराशि के जातकों को इस बार मां कुशमांडा का पूजन करना चाहिए, तथा 1 दीपक जलाना चाहिए।
धनु:धनुराशि के जातकों को इस बार मां ब्रह्मचारिणी मां का पूजन करना चाहिए, तथा 9 दीपक जलाने चाहिए।
मकर:मकरराशि के जातकों को इस बार मां कालरात्री का पूजन करना चाहिए,तथा 11 दीपक जलाने चाहिए
कुंभ:कुंभराशि के जातकों को इस बार मां कात्यायनी का पूजन करना चाहिए, तथा 3 दीपक जलाने चाहिए
मीन:मीनराशि के जातकों का स्कंध माता का पूजन करना चाहिए, तथा 1 दीपक जलाना चाहिए।
आचार्य किशोर।