पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन कारें ट्रक भिड़े, छह गंभीर

तीन कारें ट्रक भिड़े, छह गंभीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसारमार्ग पर रेलवे फाटक के नजदीक एक के बाद एक तीन कार एक ट्रक भिड़ गए। हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं दुर्घटना के बाद कार में सवार लोगों ट्रक चालक के बीच झगड़ा भी हुआ। मंगलवार रात को एक ट्रक हिसार की ओर से रहा था कि उसने एंडिवर कार को अपनी चपेट में ले लिया। अचानक हुए हादसे के कारण मार्ग से गुजर रही एक लीवा एस्टिलो गाड़ी भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से टकरा गई।

कारों में सवार लोग एयरबैग खुलने की वजह से बच गए हालांकि कार सवार लोगों को चोट आई हैं। उन्हें राहगीरों ने उपचार के लिए यहां के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को कब्जे में ले लिया।

हिसार मार्ग पर हादसे में दुर्घटनाग्रस्त कारें। एक के बाद एक आपस में टकराई।