लाल साइकिल आया, डाकिया डाक लाया
घर-घरचिट्ठियां पहुंचाने वाले डाकिए अब शायद आपका पैगाम लेकर समय पर पहुंच सकेंगे। दरअसल, डाक विभाग ने पैगाम को स्पीड देने के लिए डाकियों को लाल रंग के साइकिल देने की तैयारी की है। डाक विभाग के कर्मचारियों को डाक रखने के लिए थैले के बजाय साइकिल पर ही रेड बॉक्स लगाकर दिया जाएगा। इससे डाक को सुरक्षित उसके पते पर पहुंचाया जा सकेगा। उच्च अधिकारियों की तरफ से आए निर्देशों को शहर के मुख्य डाकघर में भी लागू करने के लिए स्थानीय प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इससे पहले विभाग की तरफ से डाकियों को साइकिल भत्ता दिया जाता था।
बदलाव