पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटे की नौकरी लगवाने के बहाने ठग ली जिंदगी भर की कमाई

बेटे की नौकरी लगवाने के बहाने ठग ली जिंदगी भर की कमाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इकलौतेबेटे को नौकरी लगवाने की चाहत में उसने जिंदगी भर की कमाई दो लोगों के हवाले कर दी। उम्मीद थी कि बेटे की सरकारी नौकरी लग जाएगी और परिवार सुखमय हो जाएगा। महिला ने विश्वास कर दो लोगों के हवाले सवा चार लाख की रकम कर दी। लेकिन बाद में तो रकम लौटाई और ही बेटे को नौकरी मिली। परेशान होकर महिला अब धरने पर बैठ गई है।

रेलवे रोड पर धरने पर बैठी सेक्टर 14 की रहने वाली संतोष देवी ने बताया कि ढाई साल पहले सातरोड के एक युवक और एक वकील ने उससे संपर्क किया था। दोनों ने उसके बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने की एवज में 4 लाख रुपए ले लिए। इसके बाद बेटे को नौकरी पर भी नहीं लगवाया और ही रकम लौटाई। इस संबंध में अभी थाने में किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं कराया है। अब महिला का कहना है कि वह जब तक धरने से नहीं उठेगी तब तक दोनों आरोपियों ने उसके रुपये वापस नहीं किए जाते। महिला का कहना है कि रुपयों की ठगी होने के बाद उसका इंजीनियर बेटा नवनीत मानसिक रूप से परेशान हो गया है। वह तो घर में रहता है और ही मेरी बात सुनता है। संतोष देवी मूलरूप से टोहाना की निवासी है।

रेलवे रोड पर धरने पर बैठी सेक्टर 14 की रहने वाली संतोष देवी।