पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर को क्लीन करने को निगम ने चलाई मुहिम

शहर को क्लीन करने को निगम ने चलाई मुहिम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरको स्वच्छ बनाने के लिए गुरुवार को केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत सप्ताह के तहत नगर निगम का अभियान शुरू हुआ। कैंची चौक से शुरू हुआ अभियान 2 अक्टूबर को समाप्त होगा। जबकि आगामी आठ दिनों में मलिन बस्तियों में अभियान चलेगा।

देशभर में स्वच्छ भारत सप्ताह मनाया जा रहा है। इसमें दलित और मलिन बस्तियों में विशेष सफाई अभियान चल रहा है। नगर निगम के जेडटीओ गिरधर गोपाल के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान गवर्नमेंट कॉलोनी, लेबर कॉलोनी, विनोद नगर, शिव नगर, मिलगेट आदि स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया। जेटीओ ने बताया कि अभियान में 80 सफाई कर्मी, जेसीबी, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों लगे हुए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री अभियान का समापन 2 अक्टूबर को करेंगे, उसी दिन हिसार में अभियान समाप्त होगा। 25 सितंबर से 23 अक्टूबर तक चलने वाली इस मुहिम में पहले एक सप्ताह में जागरूकता कार्यक्रमों के साथ ही साफ-सफाई होगी। इस अवसर पर निगम के ईओ अरविंद कुमार बिश्नोई, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर अमीचंद सैनी आदि मौजूद रहे।