एक खिलाड़ी की गलती से टीम होगी बाहर
एकखिलाड़ी की गलती पूरी टीम बाहर हो सकती है। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को इस संबंध में आगाह किया है। जिसमें कहा गया है कि खिलाड़ी द्वारा जमा कराए जाने वाले डॉक्यूमेंट में गलती बर्दाश्त नहीं होगी। अभी तक जिला स्तर पर ऐसे केस में कुछ समझौता कर लिया जाता लेकिन इस बार से ऐसी गलती पर पूरी टीम को बाहर कर दिया जाएगा। शिक्षा विभाग के नियमों की लिस्ट को जिला स्तर से सभी स्कूलों के भेज दिया गया है। जिसमें साफ लिखा है कि एक खिलाड़ी के खेल से बाहर हो जाने से पूरी टीम को बाहर होना पड़ सकता है।
जिला स्तरीय स्कूल गेम्स का आगाज 26 सितंबर से होना है। इसके तहत करीब 10 खेलों का आयोजन किया जाएगा। अधिकांश खेल टीम के खेल हैं। ऐसे में जरूरी है कि पूरी टीम के सभी खिलाड़ियों के सभी डॉक्यूमेंट्स पूरे हों। इस बार एलिजिबिलिटी फॉर्म के साथ हर खिलाड़ी के तीन जरूरी डॉक्यूमेंट अनिवार्य है। डिप्टी डीईओ देवेंद्र सिंह के अनुसार सभी डॉक्यूमेंट्स को स्कूल पूरी तरह चेक करके ही खेल के लिए आए। खेल के समय कोई गड़बड़ी मिलने पर पूरी टीम बाहर हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि स्कूल अपने स्तर पर सभी अनिवार्य डॉक्यूमेंट्स लेकर आए और उसको अच्छे से चेक कर लें।