पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गारमेंट कारोबारी गोयल को कार सवारों ने हमला कर घायल किया

गारमेंट कारोबारी गोयल को कार सवारों ने हमला कर घायल किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चेतामोहल्ला में कार में सवार पांच युवकों ने एक गारमेंट कारोबारी अतुल गोयल पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल कारोबारी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे हिसार रेफर कर दिया गया। हमलावरों और हमले के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस छानबीन कर रही है।

बड़सी गेट के अंदर श्रीजी गारमेंट्स के नाम से शोरूम चलाने वाला अतुल गोयल शाम को घर से शोरूम जाने के लिए निकला था। मोहल्ला में राधा कृष्ण मंदिर के समीप कार सवार पांच लोगों ने उस पर हमला कर दिया। हमले के दौरान लोहे की रॉड आदि से गोयल की टांगों पर वार किए गए, जिससे वह गिर गया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायल गोयल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां से गोयल को हिसार रेफर कर दिया। अभी हमलावरों हमले के कारणों की जानकारी नहीं मिली है।