पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एचएयू में ग्रीन कंज्यूमर डे मनाया

एचएयू में ग्रीन कंज्यूमर डे मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | पर्यावरणसुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को एचएयू में ग्रीन कंज्यूमर डे मनाया गया। कुलपति डाॅ. केएस खोखर ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा पर्यावरण प्रदूषण की समस्या गंभीर रूप धारण कर रही है। इसको रोकने के लिए यदि समय रहते प्रयास नहीं किए गए तो यह मानव जाति के अस्तित्व के लिए चुनौती पैदा कर सकती है। उन्होंने एचएयू कैंपस के लिए क्लीन कैंपस, ग्रीन कैंपस का नारा दिया परिसर में पर्यावरण क्लब बनाने की घोषणा की। यह कार्यक्रम होम साइंस कॉलेज की डीन डाॅ. प्रवीण पूनिया और पारिवारिक संसाधन प्रबन्धक विभाग की अध्यक्षता डाॅ. सुदेश गांधी की देख-रेख में आयोजित किया था। पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ दिलाई। महिला वर्ग की दौड़ में आरुषि प्रथम, प्रियंका द्वितीय और मंतव्य तृतीय स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में संदीप प्रथम, सूरजभान द्वितीय राकेश तृतीय स्थान पर रहे।