- Hindi News
- भारतीय खाद्य निगम में कर्मियों ने की सफाई
भारतीय खाद्य निगम में कर्मियों ने की सफाई
सिरसारोड स्थित भारतीय खाद्य निगम में ‘स्वच्छ भारत, स्वच्छ भारत’ मिशन के तहत सोमवार को सफाई अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व क्षेत्र प्रबंधक सुभाष चंद्र ने किया।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता पर जोर दिया है जिसके तहत दो अक्टूबर तक सभी सरकारी दफ्तरों में राष्ट्रीय सफाई अभियान मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार की तरफ से 62 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया है जिसके तहत देश भर में स्वच्छता मिशन चलाते हुए स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर स्वच्छता बढ़ेगी तो बीमारियां कम होगी और दवाइयों इलाज पर लोगों के पैसे बर्बाद नहीं होंगे। प्रबंधक लीलाराम ने कहा कि 80 प्रतिशत बीमारियां हाथ साफ करने के कारण होती हैं।
इसलिए हमें खुले में शौच नहीं करना चाहिए। इस अवसर पर अमित कक्कड़, जयभगवान लाडवाल, भारत भूषण, राजेश, बीएम आचार्य, प्रदीप सेठी, सुमित कौशिक आदि मौजूद रहे।
सफाई करते भारतीय खाद्य निगम के कर्मचारी।