कार पेड़ से टकराई, चार लोग घायल
अग्रोहा| नेशनलहाईवे-9 पर भोड़ा गांव के पास कार का संतुलन बिगड़ कर पेड़ से टकराने के कारण दंपती दो बेटियों सहित चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में दाखिल कराया गया है। जहां पर महिला एक बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। हिसार क्वार्टर 12 निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह तथा उसकी प|ी पूजा देवी उसकी बेटी श्रुति, मिल्ली रानी कार में सवार अपने रिश्तेदार से मिलने फतेहाबाद जा रहे थे। लेकिन कार के आगे गाय के आने से कार का संतुलन बिगड़ गया और कार पेड़ से जा टकराई।