बुराई के प्रतीक रावण का \"कद\' बढ़ा
समाजमें बुराई बढ़ गई है या कम हुई है, इसका तो कोई पैमाना हमारे पास नहीं है लेकिन बुराई के प्रतीक रावण का कद जरूर बढ़ गया है। वह भी सीधे सीधे दस फीट ज्यादा। पिछले सात तक 45 फीट लंबा रहने वाला रावण इस बार 55 फीट का बनाया जाएगा। रावण के कद को लेकर बुराई और अहंकार की बात अपनी जगह, लेकिन बच्चों में इस बात की खुशी है कि अब दूर छत पर खड़े होकर भी देख सकेंगे।
श्रीरामलीला कमेटी कटला के प्रधान वीरभान बंसल ने बताया कि इस बार रावण 55 फीट का बनाया जाएगा। पिछली साल दशहरा महोत्सव पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में मनाया गया था। वहां पर ज्यादा भीड़ होने के कारण दशहरा महाबीर स्टेडियम में मनाया जाएगा। रावण का कद इस बार दस फुट बढ़ गया है। पिछले साल जहां रावण का पुतला 45 फुट का जलाया था वहीं इस बार यह रावण का पुतला 10 फीट बढ़कर 55 फीट हो गया है। इसी तरह विद्युत नगर में दहन होने वाले रावण 45 फीट का होगा। रावण का कद बढ़ने से बच्चे अब दूर खड़े होकर भी रावण को जलते देख सकेंगे। रावण बनाने वाले कलाकार प्रमोद शर्मा ने बताया की हिसार से उनके पास 6 पुतले बनाने का आर्डर आया है, जिसमें तीन महाबीर स्टेडियम के लिए तीन विद्युत नगर के लिए। लगभग 35 सालों से पुतले बना रहे प्रमोद शर्मा ने बताया कि इस बार सबसे बड़ा पुतला बनाने का आर्डर डींग मंडी से आया है। डींग मंडी के लिए 90 फीट का पुतला बनाया जा रहा है। जो हिसार इसके आसपास के क्षेत्र में सबसे बड़ा रावण का पुतला होगा।
यहां-यहां हो रही रामलीला
शहरमें विद्युत नगर, पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान, न्यू माडल टाउन सहित कई अन्य स्थानों पर रामलीला का मंचन हो रहा है। तीन अक्टूबर को अहंकार के प्रतीक रावण को जलाया जाएगा। लेकिन इस बार दशानन का कद बढ़ा दिया गया है। पुराने गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में चल रही रामलीला का समापन महावीर स्टेडियम में रावण दहन के साथ होगा।
रावण के कुनबे के पुतले तैयार करते कारीगर।