पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुलतानी चौक पार्क से भगवान श्रीराम की बारात निकाली

मुलतानी चौक पार्क से भगवान श्रीराम की बारात निकाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार| मुलतानीचौक पार्क में बड़े पर्दे पर चल रही रामलीला के छठे दिन सोमवार को राम बारात निकाली गई। बारात में राम, लक्ष्मण, भरत शत्रुधन घोड़े पर सवार होकर बाजारों से गुजरे। राम बारात के दौरान शिव पार्वती झांकी समेत कई झांकियां भी दिखाई गई। राम बारात मुलतानी चौक, इंद्रा बाजार, तेलियान पुल, राजगुरु मार्केट, भगत सिंह चौक, पड़ाव चौक,जहाज पुल से होते हुए पार्क पहुंची। बारात में कार्यकारिणी के सदस्यों के अलावा शहर के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

मुलतानी चौक पार्क से निकाली गई बारात में राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुध्न के वेश में कलाकार।