- Hindi News
- जीवन का लक्ष्य परमात्मा की प्राप्ति : पांडेय
जीवन का लक्ष्य परमात्मा की प्राप्ति : पांडेय
हिसार | रामपुरामोहल्ला स्थित श्री गीता भवन में नवरात्र के उपलक्ष्य में चल रही रामकथा में 5वें दिन साेमवार को प. रामचन्द्र पांडेय ने कहा िक जीवन का परम लक्ष्य परमात्मा की प्रािप्त ही है। बचपन से लेकर जीवन के अंत तक हर व्यक्ति काे कुछ कुछ प्राप्त होने पर भी कुछ ओर पाने की लालसा सदैव बनी रहती है। इसका सीधा सा अर्थ है िक जब तक जीवन में जीवन धन की प्रािप्त नहीं होती तब तक बहुत कुछ पाने के बाद भी पूर्ण तृिप्त नहीं होती। उन्होंने कहा कि परमात्मा की प्रािप्त जब भी होगी वह पूर्ण होगी उसे प्राप्त कर लेने वाला परम भाग्यशाली जीव कहा जाता है क्योंिक जीवात्मा का परमात्मा से सदा का संबंध है। अिभन्न संबंध होने के कारण जीव-ईश्वर का िनत्य-संयोग है। इस अवसर पर मुख्य अतििथ पार्षद शालू दीवान पूर्व पार्षद पंकज दीवान, विनोद गोयल, गगन ओबरॉय, प्रबोध बक्शी, वजीर चन्द मुखीजा, एलडी तनेजा, जय सिंह बजाज अन्य मौजूद थे।