हिसार. बरवालाहलके से टिकट कटने से नाराज हजकां के प्रदेश महासचिव भगत सिंह राजौरिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनसे पहले सुभाष टांक त्यागपत्र देकर चुनाव में बरवाला से निर्दलीय प्रत्याशी खड़े हो चुके हैं। टांक पिछले चुनाव में हजकां के उम्मीदवार थे। राजौरिया ने सोमवार को एक बयान जारी कर इस्तीफा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी से कभी टिकट नहीं मांगी, खुद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव की तैयारी करने के आदेश दिए थे। वह आगामी रणनीति समर्थकों से सलाह मशविरा करके जल्द घोषित करेंगे।