- Hindi News
- जनता और कार्यकर्ता ही मेरी ताकत बनेंगे : राड़ा
जनता और कार्यकर्ता ही मेरी ताकत बनेंगे : राड़ा
बरवाला से हजकां प्रत्याशी रामनिवास राड़ा जनसभा को संबोधित करते हुए।
हिसार | बरवालासे हजकां प्रत्याशी रामनिवास राड़ा ने कहा कि मेरी ताकत हलके की जनता और कार्यकर्ता है। इन्हीं की साथ वे अपनी जीत सुनिश्चित करेंगे। वे सोमवार को चुनाव कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। राड़ा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और मतदाताओं के आशीर्वाद से पार्टी चुनाव जरूर जीतेगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हलके के एक-एक मतदाता तक पहुंच बनाओ। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मतदाताओं को हजकां की नीतियों से अवगत कराए। साथ ही जनता से प्रदेश में ईमानदार सरकार के गठन की अपील की। राड़ा ने कहा कि 15 अक्टूबर बरवाला हलके के चहुंमुखी विकास हिसार क्षेत्र को प्रदेश का प्रतिनिधित्व सौंपने के लिए ट्रैक्टर का बटन दबाकर प्रदेश की खुशहाली विकास में भी अपना सहयोग दें। आने वाली सरकार हजकां की होगी और कुलदीप बिश्नोई मुख्यमंत्री होंगे।